रिषिकेष, मार्च 25 -- श्रीदेव सुमन विवि परिसर में डीएनए लैब्स देहरादून के सहयोग से आयोजित पांच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला संपन्न हुई। जिसमें जीव विज्ञान के 130 विद्यार्थियों ने डीएनए रिपोर्ट, जीन एडिटिंग, जीन साइलेंसिंग आदि की बारीकियां जानी। अंतिम दिन 26 शिक्षकों, वैज्ञानिकों, शोधार्थियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। बुधवार को श्रीदेव सुमन विवि परिसर ऋषिकेश में आयोजित कार्यशाला के अंतिम दिन समापन समारोह हुआ। मुख्य अतिथि रासबिहारी बोस सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हिमांशु ऐरन ने कहा कि मॉलेक्युलर डायग्नोस्टिक्स आधुनिक चिकित्सा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो जीन स्तर पर रोगों की पहचान करके सटीक उपचार में मदद करता है। विशिष्ट अतिथि भारतीय प्राणी सर्वेक्षण की वैज्ञानिक डॉ. अवतार कौर सिधू ने कहा कि यह कार्यशाला वैज्ञानिक अनुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.