130 वर्षों से चली आ रही है माता भगवती की पूजा की परंपरा
पूर्णिया, अक्टूबर 7 -- हरदा, एक संवाददाता। कृत्यानंद नगर प्रखंड की रहुआ पंचायत अंतर्गत जोतलखाय गांव में माता भगवती दुर्गा की पूजा करीब 130 वर्षों से आस्था और परंपरा के साथ होती आ रही है। गांव में स्थित दुर्गा मंदिर में प्रत्येक वर्ष नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। ग्रामीणों के लिए यह मंदिर न केवल पूजा-अर्चना का केंद्र है, बल्कि वर्षों पुरानी धार्मिक परंपरा और आस्था का प्रतीक भी है। माता भगवती के सेवक शंभू शर्मा ने बताया कि उनके परदादा के पूर्वज को स्वप्न में माता भगवती दुर्गा ने दर्शन देकर मंदिर की स्थापना कर पूजा-अर्चना करने का आदेश दिया था। इसके बाद गांव में माता भगवती की विधिवत स्थापना कर पूजा शुरू की गई। तभी से लगातार पूजा की परंपरा चली आ रही है। पीढ़ी दर पीढ़ी ग्रामीण इस परंपरा को श्रद्धा और विश्वास के साथ आगे बढ़ा रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.