कटिहार, जून 6 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि नगर पंचायत कार्यालय बारसोई में व्यक्तिगत घरेलु शौचालय निर्माण हेतु कार्यादेश पत्र वितरित किए जाने को लेकर बैठक का आयोजन शुक्रवार को किया गया। अध्यक्षता मुख्य पार्षद विमला देवी ने की। बैठक में नपं कार्यपालक रजनीश कुमार, उपमुख्य पार्षद प्रमोद कुमार साह मुख्य रूप से मौजूद रहे। मौके पर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के कुल 130 पात्र लाभुकों के बीच शौचालय निर्माण हेतु कार्यादेश पत्र का वितरण किया गया। इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि जिन्हें भी कार्यादेश पत्र प्राप्त हुआ उन सभी को आइएचएचएल के तहत सरकारी प्रावधानों के मुताबिक आर्थिक सहायता दी जायेगी। मुख्य पार्षद ने बताया कि चयनित लाभुकों को शौचालय निर्माण हेतु 12000 रूपये की सहायता राशि दो किस्तों में उनके बैंक खाते में भेज दी जायेगी। यह भी पढ़ें- 130 ल...