हाथरस, मार्च 6 -- हाथरस। होली के त्योहार की छुटि्टयों के बाद गुरुवारक को बागला संयुक्त जिला अस्पताल सहिज जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुल गए। चार दिन के अवकाश के बाद खुले अस्पताल की ओपीडी में काफी मरीज उमड़े। अधिकाश मरीज एक्स-रे कराने से लेकर पैथोलॉजी लैब में जांच कराने के लिए पहुंचे। दोपहर तक ओपीडी में मरीजों की कतारें देखी गई। एक मार्च को रविवार का अवकाश था और उसके बाद दो, तीन और चार मार्च को रंगों के त्योहार होली को लेकर सरकारी अवकाश रहा। अवकाश के चलते जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अवकाश रहा था। जबिक दो और तीन मार्च को बागला संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी सुबह 11 बजे तक खुली थी। अगले दिन बुधवार को बागला संयुक्त जिला अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अवकाश रहा था। अवकाश के चलते ओपीडी सेवाएं पूरी तरह से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.