जौनपुर, अप्रैल 26 -- जौनपुर, संवाददाता। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़उर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत आए खाद्यान्न की कोटेदार ने कालाबाजारी की। ग्रामीणों की शिकायत के बाद हुई जांच में करीब 130 कुंतल खाद्यान्न और 60 किलो चीनी । ऐसे में कोटेदार के खिलाफ सरायख्वाजा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह कार्रवाई पूर्ति निरीक्षक शिवशंकर यादव की तहरीर पर की गई है। गांव के कार्डधारक भानपती ने ऑनलाइन मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। आरोप लगाया कि कोटेदार ने अंगूठा लगवाने के बावजूद खाद्यान्न वितरित नहीं किया। शिकायत पर जिला पूर्ति विभाग की ओर से क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अमिता द्विवेदी, पूर्ति निरीक्षक शिव शंकर यादव एवं पूर्ति निरीक्षक आशुतोष सिंह से उपजिलाधिकारी शाहगंज ने जांच कराई। जिसमें संबंधित अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.