कानपुर, अप्रैल 17 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज के हेल्थ सेंटर में सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क वैक्सीनेशन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक, वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक, डॉ. अंजू मिश्रा, संगीता मिश्रा, डॉ. प्रवीन कटियार, डॉ. मुनीश रस्तोगी ने किया। कार्यक्रम में 130 किशोरियों को वैक्सीन की अंतिम डोज लगाई गई।विवि में हेल्थ सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में शुक्रवार को परमहंस राम मंगलदास विद्या इंटर कालेज सवाईपुर, राम नगर कम्पोजिट विद्यालय, उच्च प्राथमिक स्कूल लुधवाखेड़ा, उच्च प्राथमिक स्कूल हिंगूपुर, और टिक्कनपुरवा कम्पोजिट विद्यालय की किशोरियों को निःशुल्क टीका लगाया गया। यह भी पढ़ें- अभियान में हस्ताक्षर कर किया नारी वंदन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.