फरीदाबाद, दिसम्बर 6 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी में औद्योगिक इकाइयां स्वयं प्रदूषण की निगरानी कर सकेंगे। जिले की टैक्सटाइल, फूड और मेटल प्रोसेसिंग की करीब 130 इकाइयों में प्रदूषण नियंत्रण के लिए ऑनलाइन डिवाइस सिस्टम (प्रदूषण मापक उपकरण) लगाया जाएगा। इसे लेकर केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने निर्देश जारी किए हैं। फरीदाबाद एक औद्योगिक नगरी है। यहां पर करीब 30 हजार औद्योगिक इकाइयां है। इनमें बड़ी व छोटी कंपनियों के अलावा वर्कशॉप भी शामिल हें। इनमें कुछ कंपनियां ऐसी हैं, जिनकी चिमनियां जहरीला धुआं उगलती है। चिमनी से निकलने वाले धुएं की निगरानी नहीं होने की वजह से औद्योगिक इकाइयां प्रदूषण से अनभिज्ञ रहती हैं। चिमनी की निगरानी के लिए जिले में प्रदूषण मापने वाला ऑनलाइन डिवाइस सिस्टम लगाया जाएगा। यह टैक्सटाइल, फूड प्रोसेसिंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.