130 इंफेंट्री बटालियन कुमाऊं को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा पुरस्कार
देहरादून, अगस्त 11 -- पर्यावरण संरक्षण और वनीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए 130 इंफेंट्री बटालियन (टेरिटोरियल आर्मी) इको कुमाऊं को उत्तराखंड मुख्यमंत्री प्रशंसा पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान बटालियन की ओर से कुमाऊं मंडल में चलाए गए हरित अभियानों और पर्यावरण के प्रति उनके समर्पण के लिए मिला है। रक्षा मंत्रालय के जनसंपर्क अधिकारी देहरादून लेफ्टिनेंट कर्नल चेतन सिंह कबसूड़ी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुमाऊं क्षेत्र में इको बटालियन ने बड़े पैमाने पर पौधारोपण कर ग्रीन कवर को बढ़ाने और पारिस्थितिकी संतुलन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। यूनिट की सबसे बड़ी सफलता स्थानीय समुदायों को इस मुहिम से जोड़ना रही है। मुख्यमंत्री धामी से बटालियन को यह सम्मान दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.