गौरीगंज, मार्च 30 -- अमेठी। जनपद में सड़क संपर्क व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी सौगात मिली है। विधानसभा क्षेत्र गौरीगंज के अंतर्गत 5.8 किलोमीटर लंबे नेवादा-गाजनपुर दुवरिया-पूरे पहलवान-पलिया-मुसाफिरखाना मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य को शासन ने प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस परियोजना पर कुल 13 करोड़ 91 लाख 24 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। जिसकी पहली किस्त के रूप में एक करोड़ 36 लाख 39 हजार रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। मुसाफिरखाना विकास खंड में नेवादा से होकर गाजनपुर दुवरिया, पूरे पहलवान, पलिया होते हुए मुसाफिरखाना को जोड़ने वाला यह मार्ग लंबे समय से जर्जर अवस्था में था। सड़क की गिट्टियां जगह-जगह उखड़ गई हैं और गड्ढे बन गए हैं। जिससे क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.