सहारनपुर, मई 1 -- बेहट। कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वालो के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 69.17 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 13 लाख 83 हजार 400 रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने पकड़े हुए तस्करों को कोर्ट में पेश किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह दीखित ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने शुक्रवार को विशेष चेकिंग अभियान के दौरान चारों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में फैसल उर्फ शहनवाज पुत्र मतलूब निवासी रीढ़ी मोहिद्दीनपुर, जुबैर पुत्र शकील निवासी ताजपुरा, उस्मान पुत्र यासीन निवासी रीढ़ी मोहिद्दीनपुर तथा मुर्तजा पुत्र यासीन निवासी रीढ़ी मोहिद्दी...