13.65 ग्राम स्मैक के साथ दो नशा गिरफ्तार, कार सीज
विकासनगर, जुलाई 14 -- कोतवाली विकासनगर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल 13.65 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। एक मामले में तस्करी में प्रयुक्त ऑल्टो कार भी बरामद कर सीज की गई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। कोतवाल, राजीव रौथाण ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार शाम चाय बागान रोड, उदियाबाग में वाहन चेकिंग के दौरान ऑल्टो कार को रोककर तलाशी ली गई। कार चालक दिलशाद उर्फ शानू (36) निवासी रामपुर कला, थाना सहसपुर के कब्जे से 7.69 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कोतवाली विकासनगर में एनडीपीएस ऐक्ट के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.