सिद्धार्थ, अप्रैल 8 -- शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों को एक और सौगात मिली है। विधायक विनय वर्मा की पहल पर क्षेत्र में बाढ़ एवं नदी के कटान की समस्या के समाधान के लिए 13.64 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं को शासन से स्वीकृति मिली है। विधायक विनय वर्मा ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को बाढ़ और नदी कटान से काफी हद तक राहत मिलेगी।विधायक ने बताया कि स्वीकृत परियोजनाओं में बूढ़ी राप्ती नदी के बांए तट पर स्थित लखनापार-बेदौला तटबंध के किमी 28.000 से 28.400 के मध्य ग्राम बैजनथा के पास कटान निरोधक कार्य Rs.2.86 करोड़ की लागत से होगी। वहीं किमी 21.000 से 21.450 के मध्य ग्राम महरथा के पास कटान निरोधक कार्य Rs.338.78 लाख से होगी। इसके अलावा बानगंगा बैराज परिसर के जीर्णोद्धार,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.