पाकुड़, जनवरी 7 -- 13.60 लाख की धोखाधड़ी मामले में दंपति पर केस दर्ज - शहरकोल निवासी मनोज कुमार दास व डोली देवी पर धोखाधड़ी का आरोप... महेशपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के चांडालमारा गांव निवासी विष्णु कुमार मंडल ने पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के शहरकोल निवासी मनोज कुमार दास एवं डोली देवी के खिलाफ जालसाजी कर रुपया हड़प लेने के आरोप में मामला दर्ज करवाया है। विष्णु ने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि वह नि:संतान है, पत्नी का आकस्मिक निधन हो जाने के उपरांत परिवार में मेरा अन्य कोई व्यक्ति नहीं है। निजी संपति का कोई भोग -दखल करने वाला नहीं रहने के कारण उसके पास जमा संपत्ति से अपनी स्व. पत्नी के नाम से मंदिर बनाने का निश्चय किया। इस बात की चर्चा उन्होंने अपने परिचित मनोज कुमार दास एवं उनकी पत्नी डोली देवी के समक्ष रखा था। मंदिर निर्माण कराये जान...