कटिहार, दिसम्बर 11 -- आजमनगर। एक संवाददाता आजमनगर पुलिस ने सूचना के आधार पर आजमनगर गायघट्टा रोड स्थित बलियापाड़ा चेक पोस्ट के समीप 13. 5 लीटर विदेशी शराब के साथ चार शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार आजमनगर पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग बंगाल से शराब लेकर बलियापाड़ा चेक पोस्ट होकर जाने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने चेक पोस्ट के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस वाहन देख दो वाहन पर सवार चार लोगों ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने खदेड़कर चारों आरोपी पूर्णिया जिले के रानीपतरा सिंघिया निवासी को पकड़ा। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से 13. 5 लीटर विदेशी शराब मोटरसाइकिल से बरामद किया गया। इस मामले में पुलिस ने दोनों बाइक जब्त कर लिया। थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि मद्य निषेध अधिनियम के तहत चारों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.