झांसी, अप्रैल 5 -- झांसी। सबकुछ ठीक रहा तो ग्राम पंचायत धायपुरा के करीब से निकली कुडार नदी पर पुल बनेगा। नदी पर दीर्घ सेतु निर्माण के लिए करीब 13.29 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इसके बाद एक बड़ी में खुशी की लहर दौड़ गई। लंबे समय से इस पुल की मांग कर रहे ग्रामीणों को अब बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है। राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े ग्राम अटारन से लेकर धायपुरा होते हुए बरूआमाफ तक लोक निर्माण विभाग द्वारा डामरीकृत सड़क की पहले ही स्वीकृति मिल चुकी है। अब इसी मार्ग के मध्य में पड़ने वाली कुंडार नदी पर पुल निर्माण की मंजूरी मिलने से इस सड़क की उपयोगिता और अधिक बढ़ जाएगी। बरसात के दिनों में नदी पार करने में होने वाली परेशानी से भी लोगों को निजात मिलेगी। समाजसेवी श्रीकांत गुप्ता उर्फ अंगद ने भी पहल की थी। उन्होंने लगातार शासन प्रशासन...