13 होटल संचालकों को नोटिस
गाजीपुर, जून 15 -- गाजीपुर। जिले में अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के खिलाफ अग्निशमन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर के 13 होटल संचालकों को नोटिस जारी कर आवश्यक अग्नि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी भारतेंदु जोशी ने बताया कि विभागीय जांच में पाया गया कि कई प्रतिष्ठानों में अग्निशमन उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है और अग्निशमन विभाग की अनिवार्य एनओसी भी नहीं ली गई है। इसे देखते हुए संबंधित संचालकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर मानकों का पालन करने को कहा गया है। चेतावनी दी है कि निर्देशों की अनदेखी करने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभियान का उद्देश्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.