13 हजार 776 परीक्षार्थी देंगे सहायक अभियोजन अधिकारी की परीक्षा
मेरठ, मार्च 22 -- 22 मार्च रविवार को 30 केंद्रों पर सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक एक पाली में प्रस्तावित सहायक अभियोजन अधिकारी प्रारम्भिक परीक्षा होगी। परीक्षा में केंद्रों के दरवाजे पेपर शुरू होने से 45 मिनट पहले बंद कर दिए जाएंगे। छात्रों को हर हाल में 8.45 बजे तक केंद्रों में प्रवेश करना होगा। इसके बाद आने वाले छात्रों को पेपर में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी। केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध रहेंगे। छात्र-छात्राओं को सघन तलाशी से गुजरना हेागा। मेरठ जनपद में 13 हजार 776 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। केंद्रों पर परीक्षार्थियों का आठ बजे से प्रवेश मिलना शुरू होगा और 8.45 बजे गेट बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद परीक्षार्थियों का बॉयोमेट्रिक सत्यापन होगा। निर्धारित समय के बाद गेट बंद होने पर किसी भी छात्र को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.