भागलपुर, फरवरी 12 -- बिहपुर के भाजपा विधायक ईं. शैलेन्द्र ने बुधवार को अष्टादश बिहार विधानसभा के द्वितीय सत्र के दौरान कहा कि खरीक प्रखंड में सिंहकुंड, लोकमानपुर, लोदीपुर सहित कुल 13 स्वास्थ्य उपकेंद्र संचालित हैं, लेकिन इनमें से किसी का भी अपना भवन नहीं है। भवन के अभाव में विशेषकर माताओं, बहनों एवं बच्चों को स्वास्थ्य सेवाओं में कठिनाई होती है। नवगछिया भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम ने बताया कि विधायक ने सरकार से सभी 13 पंचायतों में स्वास्थ्य उपकेंद्रों के लिए स्थायी एवं सुसज्जित भवन की शीघ्र निर्माण की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.