आजमगढ़, मई 9 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले में वर्षों से संविदा पर कार्यरत 13 स्पेशल एजुकेटर अब विशेष सहायक अध्यापक शिक्षक के रूप में नई जिम्मेदारी निभाएंगे। शासन स्तर से गठित स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा चयनित इन शिक्षकों को शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। सभी शिक्षकों की तैनाती उच्च प्राथमिक विद्यालयों में की जाएगी, जहां वे दिव्यांग एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को शिक्षा प्रदान करेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक ने बताया कि उच्चतम न्यायालय के आदेश एवं शासन के निर्देश के अनुपालन में ये नियुक्तियां की गई हैं। चयनित सहायक अध्यापकों विशेष शिक्षक पद पर पे-मैट्रिक्स लेवल-7 के अंतर्गत नियुक्ति प्रदान की गई है। इन शिक्षकों की नियुक्ति से जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत विशेष आव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.