13 से 19 मई तक जलनिगम फीडर की बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
कौशाम्बी, मई 12 -- प्रयागराज से कौशाम्बी बौद्ध स्थल तक चल रहे रोड चौड़ीकरण एवं लाइन का निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था सीएसआईएल करा रही है। उक्त कार्य के दौरान विद्युत पोलों की शिफ्टिंग कराई जाएगी। इसके कारण जलनिगम फीडर की विद्युत आपूर्ति 13 से 19 मई तक प्रतिदिन सुबह 11:30 बजे से शाम पांच बजे तक बंद रहेगी। यह जानकारी अवर अभियंता उपखंड सराय अकिल जैनुद्दीन अंसारी ने दी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें, जिससे उन्हें बिजली के आभाव में असुविधा का सामना न करना पड़े। यह भी पढ़ें- काम की खबर :: आज छह घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित यह भी पढ़ें- आज से चार दिन तक नगर की प्रभावित रहेगी बिजली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.