भागलपुर, फरवरी 12 -- विक्रमशिला की धरती पर पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 13 से 15 मार्च तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय विक्रमशिला महोत्सव की तैयारियों को लेकर कहलगांव प्रखंड के ट्रायसम भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में महोत्सव का आयोजन सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप से करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण चंद्र गुप्ता ने की। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि महोत्सव के दौरान हरीचक, ओरियप, अंतिचक एवं चांदनी चौक पर सड़क किनारे लगने वाली ग्रामीण हाट अस्थायी रूप से बंद रहेगी, ताकि आवागमन बाधित न हो और जाम की समस्या उत्पन्न न हो। मंच, पंडाल एवं स्टॉल की व्यवस्था पर भी विस्तार से चर्चा की गई। महोत्सव से पूर्व सड़कों की मरम्मत कराने का भी निर्णय लिया गया। पर्यटन विभाग की अर्जित भूमि पर अवैध रूप से फसल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.