13 से 15 अगस्त तक घर-घर फहराए जाएंगे तिरंगे
अलीगढ़, अगस्त 5 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार के हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से भाजपा जिला इकाई की महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय कयामपुर में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी मानवेंद्र सिंह लोधी शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला ने की। बैठक में हर घर तिरंगा यात्रा की रूपरेखा तैयार की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक जिले के प्रत्येक घर, दुकान और कार्यालय पर तिरंगा फहराया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर तिरंगे वितरित करेंगे और लोगों को देशभक्ति की शपथ दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि यह अभियान हर नागरिक में राष्ट्र प्रेम और एकता की भावना जगाने का महाअभियान है। यह भी पढ़ें- 'हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने पर भाजपा की कार्यशाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.