13 से शुरू होगा सेवा शिविर
अंबेडकर नगर, अगस्त 11 -- टांडा। कांवड़ियों की सेवा के लिए छज्जापुर टांडा में पांच दिवसीय कांवड़िया सेवा शिविर का आयोजन होगा। श्री झारखंड महादेव कांवड़िया सेवा की तरफ से 13 अगस्त से 17 अगस्त तक सेवा शिविर का संचालन 24 घंटे किया जाएगा। सेवा मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि सेवा शिविर में पेयजल, चाय व नाश्ता, भोजन प्रसाद के अलावा प्राथमिक चिकित्सा व विश्राम की व्यवस्था कांवड़ियों के लिए रहेगी। यात्रा के दौरान कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सेवा शिविर का संचालन दिन रात किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.