पीलीभीत, अप्रैल 12 -- गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी राहत दी है। सुविधा के लिए गोमती नगर-बान्द्रा टर्मिनस-गोमती नगर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन 13 अप्रैल से शुरू किया जा रहा है। यह ट्रेन पीलीभीत होकर गुजरेगी, जिससे जिले के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। रेलवे के अनुसार, 05033 गोमती नगर-बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन 13 अप्रैल से 11 मई तक प्रत्येक सोमवार को संचालित होगी। यह ट्रेन पीलीभीत स्टेशन पर शाम 6:35 बजे पहुंचेगी और यहां से आगे बान्द्रा टर्मिनस के लिए रवाना होगी। वहीं वापसी में 05034 बान्द्रा टर्मिनस-गोमती नगर स्पेशल ट्रेन 14 अप्रैल से 12 मई तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी, जो पीलीभीत स्टेशन पर रात 1:32 बजे पहुंचेगी। ट्रेन का संचालन कुल पांच फेरों के लिए किया जाएगा। इस स्पेशल ...