13 सितम्बर को निकलेगी लव कुश शोभायात्रा
इटावा औरैया, सितम्बर 12 -- इटावा। कुशवाहा समाज की ओर से प्रभु श्रीराम के पुत्र लव कुश महाराज के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी है। शोभायात्रा 13 सितंबर, रविवार को दोपहर 2 बजे निकाली जाएगी। कार्यक्रम संयोजक पंकज कुशवाहा ने बताया कि इस शोभायात्रा का उद्देश्य समाज की एकता, संस्कृति और गौरव को प्रदर्शित करना है। शोभायात्रा में मुख्य अतिथि जौनपुर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा होंगे। विशिष्ट अतिथि गिर्राज सिंह कुशवाहा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, ब्रज क्षेत्र भाजपा व प्रेम शंकर कुशवाहा, अधिवक्ता इलाहाबाद हाईकोर्ट होंगे। शोभायात्रा जवाहर उत्सव गार्डन से शुरु होकर जेपी गार्डन, विजयनगर चौराहा, रामनगर, फ्लाईओवर, शास्त्री चौराहा, गुरुतेग बहादुर फ्लाईओवर, भरथना चौराहा तक जाएगी। यह भी पढ़ें- महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर निकाली भव्य शोभायात्रा
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.