13 सितंबर को होगा प्रतिभाशाली बच्चे होंगे सम्मानित
सहारनपुर, अगस्त 28 -- बच्चों को शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से मुस्लिम राजपूत वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई। राष्ट्रीय संयोजक मास्टर राव अब्दुल सत्तार के आवास पर हुई बैठक में समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने पर मंथन किया गया। 13 सितंबर को सम्मान समारोह आयोजित करने का फैसला लिया गया, जिसमें प्रतिभाशाली और उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में एडवोकेट फैसल चौहान, जिला अध्यक्ष लीगल सेल, दिलशाद प्रधान, इमरान राणा, राव नईम, नावेद राणा, फरमान चौहान, असजद राव और मोमिन राव मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.