पिथौरागढ़, अगस्त 9 -- प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग को लेकर शिक्षक व कर्मचारियों ने उपवास रखकर विरोध दर्ज कराया। कर्मचारियों का कहना है कि पुरानी पेंशन योजना उनकी सामाजिक सुरक्षा और भविष्य की आर्थिक स्थिरता से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है। जब तक पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। सितंबर माह में देहरादून में मुख्यमंत्री आवास घेराव का निर्णय लिया।इस दौरान प्रवीण सिंह रावल, नीरज जोशी, केएस अधिकारी, गिरीश जोशी, भूपाल सिंह चुफाल, गौरव पंत, अशोक सिंह, धीरज मेहता, चंद्रशेखर शर्मा, हिमांशु जोशी, हेम पांडे, नवीन खड़ायत, दीवान धामी और पंकज खोलिया रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...