गिरडीह, जुलाई 14 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के तिरला गांव के एक परिवार पर एक साथ दो-दो दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है। रोजगार की तलाश में 13 साल पहले मुंबई गए पिता आज भी लापता हैं। वहीं 6 महीने पहले रोजगार के लिए दुबई गए बेटे की मौत की खबर ने परिवार को तोड़ कर रख दिया है। दुबई पुलिस के द्वारा पिछले रविवार को बरामद शव तिरला निवासी लालचंद महतो के होने की संभावना है। परिजनों के अनुसार, इसी साल जनवरी में कर्ज लेकर वह दुबई गया था और एक कंपनी में काम करने लगा था। काम के दौरान उसका वीजा गुम हो गया। वीजा नहीं होने पर कंपनी ने उसे काम से निकाल दिया। इसके बाद लालचंद के सामने खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया। वह मांग कर खाता था और दुबई में एक पेड़ के नीचे ही उसका आशियाना था। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

पेड़ के नीचे मिला शव , चप्...