13 साल से लापता बेटे के नाम पर ठगी की कोशिश, चार गिरफ्तार
सोनभद्र, सितम्बर 8 -- सोनभद्र, संवाददाता। 13 साल से लापता युवक बनकर उसके परिवार को भावनात्मक रूप से फंसाकर ठगी करने वाले गिरोह का चोपन पुलिस ने पर्दाफाश किया है। साधु के वेश में पहुंचे आरोपियों ने परिवार को लापता बेटे से मिलाने का झांसा देकर छह लाख रुपये मांगे। डर और अंधविश्वास का सहारा लेकर पांच लाख रुपये ऐंठने की तैयारी थी। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को सोमवार को चोपन बैरियर से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। चुर्क स्थित पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि चोपन थाना के गुरदह टोला अलउर निवासी रामसूरत साहनी का पुत्र करीब 13 वर्षों से लापता है।
साधुओं का चालाकी भरा खेल नाग पंचमी के दौरान दो आरोपी साधु के वेश में उसके ससुराल मध्य प्रदेश के गढ़वा थाना क्षेत्र के पीपरझग पहुंचे। वहां परिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.