सराईकेला, अगस्त 13 -- खरसावां। एसपी के निर्देश पर खरसावां के आमदा ओपी पुलिस ने लंबित वारंटों के निष्पादन को लेकर विशेष अभियान चलाते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 29/2013 कांड के करीब 13 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी करन चाकी, पिता चेके चाकी, एनबीडब्ल्यू वारंटी मंगता पाड़िया, पिता स्व. शंकर पाड़िया के नाम शामिल हैं। न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर आमदा ओपी पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी की। पुलिस के अनुसार, करन चाकी लंबे समय से फरार चल रहा था। वहीं मंगता पाड़िया के खिलाफ भी न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आमदा ओपी पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी की और दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय के आदेश के बाद दोनों को न्यायिक...