देहरादून, मार्च 24 -- रुड़की। कोतवाली गंगनहर पुलिस ने 13 साल से फरार चल रहे वारंटी पंकज शर्मा को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत गठित टीम ने सोमवार को आरोपी को हरियाणा के सिरसा स्थित इंद्रा विकास कॉलोनी से दबोचा। आरोपी के खिलाफ धारा 279/304 भादवि में मामला दर्ज था और वह लंबे समय से न्यायालय से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...