नई दिल्ली, मार्च 12 -- पॉपुलर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp जल्द ही बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक नया फीचर लाने जा रहा है। इस फीचर का नाम Parent-Manage Accounts रखा गया है। इसके जरिए माता-पिता अपने बच्चों के WhatsApp अकाउंट को कंट्रोल कर सकेंगे। रिपोर्ट के अनुसार यह फीचर खासतौर पर 13 साल से कम उम्र के बच्चों (pre-teen users) के लिए बनाया जा रहा है। इसमें बच्चों के अकाउंट को उनके माता-पिता के अकाउंट से लिंक किया जाएगा, जिससे पैरेंट्स यह तय कर सकेंगे कि बच्चे किससे चैट कर सकते हैं, किन ग्रुप्स में शामिल हो सकते हैं और कौन-सी सेटिंग्स इस्तेमाल कर सकते हैं। Parent-Manage Accounts की कई रेस्ट्रिक्टशन होंगी जैसे बच्चों के अकाउंट में Status, Channels और Meta AI जैसे कुछ फीचर्स उपलब्ध नहीं होंगे। इसका मकसद यह है कि बच्चे केवल मैसेज और...