13 साल में स्कूल की पढ़ाई पूरी, 14 में खड़ी कर दी AI कंपनी; अब बुर्ज खलीफा में है ऑफिस
नई दिल्ली, जून 26 -- जहां दुनिया के ज्यादातर 13 से 14 साल के बच्चे पढ़ाई, गेम्स और सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने में बिजी हैं, तो उसी उम्र के जैनम जैन ने बेहद कम उम्र और समय में सफलता की नई कहानी गढ़ दी है। कम उम्र में ही स्कूलिंग पूरा करने के बाद जैनम ने ना सिर्फ अपना खुद का एआई स्टार्टअप शुरू कर दिया है, बल्कि उन्होंने दुबई के बुर्ज खलीफा में अपना ऑफिस भी बनाया है। जैनम जैन की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। चलिए जानते हैं कि कौन है जैनम जैन। जैनम जैन का जन्म महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था। जब वह करीब पांच साल के थे, तब उनका परिवार दुबई चला गया। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनका बचपन ऐसे माहौल में बीता, जहां घर में किताबों का माहौल था। उनके माता-पिता उन्हें और उनकी छोटी बहन को बिना असफलता से डरे बड़े सपने देखने और उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.