मुजफ्फरपुर, मई 16 -- सकरा। हरिपुर कृष्ण गांव में शुक्रवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। बंधु दास एवं अनिल दास 2013 से फरार थे। दोनों पर मारपीट का केस दर्ज था। वहीं, बरियारपुर थाना क्षेत्र के जोगनी गंगा निवासी सोमेन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सकरा थानेदार कमलेश कुमार ने बताया कि तीन आरोपितों को जेल भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...