13 साल बाद एससी/एसटी मामले में 6 अभियुक्त बरी,
मुंगेर, अप्रैल 8 -- मुंगेर, एक संवाददाता। एससी/एसटी न्यायालय के विशेष न्यायाधीश सह एडीजे प्रथम अमित रंजन उपाध्याय ने एससी/एसटी वाद संख्या- 102/2014 (कासिम बाजार थाना कांड संख्या- 214/2012) में मंगलवार को महत्वपूर्ण फैसला सुनाया। न्यायालय ने उपलब्ध साक्ष्यों, अभियोजन एवं बचाव पक्ष की दलीलों पर विचार करने के बाद नामजद 6 अभियुक्तों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। मामले के अनुसार, कासिम बाजार थाना क्षेत्र के फौजदारी बाजार निवासी विपिन पासवान ने अपने ही मोहल्ले के सात लोगों- नीरज कुमार साह, सोनु कुमार साह, फंटुस साह, दीपक साह, संतोष कुमार साह, राकेश साह एवं योगेन्द्र साह- के खिलाफ जातिसूचक गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया था।सुनवाई के दौरान एक अभियुक्त की मौत:करीब 13 वर्षों तक चली सुनवाई के दौरान एक अभियुक्त योगेन्द्र साह की मृत्यु हो गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.