गुरुग्राम, जुलाई 5 -- गुरुग्राम में उम्र में 13 साल बड़ी प्रेमिका के प्यार में फंसकर एक लड़के ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके साथ नेपाल भाग गया। वापस आने के बाद पुलिस ने आरोपी और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। 22 मई को एक महिला ने थाना मानेसर में शिकायत दी थी कि उसने अपनी 22 वर्षीय बेटी की शादी इस साल फरवरी माह में मानेसर करीब 25 साल अंकित के साथ की थी। 21 मई से उसकी बेटी लापता है। उसकी तलाश के लिए ससुराल में फोन किया, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। परिजनों ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को गायब करने में उसके पति और ससुराल के अन्य लोग शामिल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि मानेसर के एक कमरे में एक लड़की का शव पड़ा हुआ है, ज...