13 साल पहले मृत बुजुर्ग को जिंदा बता जमीन हड़पने में चार पर केस
देहरादून, अगस्त 18 -- फर्जीवाड़े से पॉश इलाके राजपुर रोड के ढाकपट्टी में करोड़ों रुपये की जमीन हड़प ली गई। भूमाफियाओं ने 13 साल पहले मृत एक बुजुर्ग को कागजों में जिंदा दर्शाकर और उनका फर्जी आधार कार्ड व फोटो लगाकर जमीन का फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार करा लिया। पुलिस के कोई कार्रवाई न करने पर न्यायालय के आदेश के बाद राजपुर थाना पुलिस ने अधिवक्ता समेत चार नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजपुर रोड निवासी दया सिंह (54) ने न्यायालय को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके ससुर हरिराज सिंह का 11 मार्च 2013 को निधन हो चुका है। 27 मई 2026 को जब अधिग्रहण के संबंध में कुछ कर्मचारी उनके घर पहुंचे तब उन्हें पता चला कि उनकी संपत्ति का कुछ हिस्सा दूसरों के नाम दर्ज हो चुका है। दस्तावेजों की जांच में सामने आया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.