एक संवाददाता, मार्च 1 -- बिहार के कटिहार जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 13 साल के एक लड़के ने 9 साल की लड़की की गला काटकर हत्या कर दी। मर्डर से पहले बच्ची का रेप किए जाने की भी आशंका जताई जा रही है। वारदात कोढ़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बच्ची शनिवार से लापता थी, रविवार सुबह उसका शव गांव में स्थित एक मक्के के खेत में मिला। पुलिस ने नाबालिग लड़के को अभिरक्षा में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में उसने खुरपी से बच्ची का गला काटने की बात स्वीकार की है। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मची हुई है। नाबालिग लड़की शनिवार दोपहर बाद लापता हो गई थी। परिजन ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह परिवार वाले कोढ़ा थाने पहुंचे और पुलिस को बच्ची के लापता होने की शिकायत दी। पुलिस टीम रविवार सु...