नई दिल्ली, मार्च 25 -- Harish Rana last Rites: पिछले 13 वर्ष से कोमा में चल रहे हरीश राणा का दिल्ली स्थित एम्स में मंगलवार को निधन हो गया था। हरीश राणा का बुधवार को सुबह ग्रीन पार्क साउथ दिल्ली स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार हुआ। इसमें राजनगर एक्सटेंशन स्थित राज एम्पायर सोसायटी से भी बड़ी संख्या में परिवार के करीबी लोग और स्थानीय निवासी पहुंचे और नम आंखों से हरीश राणा को विदाई दी। राजनगर एक्सटेंशन स्थित राज एम्पायर सोसायटी में रहने वाले अशोक राणा के बड़े बेटे हरीश राणा 2013 में चंडीगढ़ में पीजी में एक हादसे में गिर जाने से कोमा में चले गए थे। उसकी सेहत में कोई सुधार नही होने के बाद परिवार वालों ने इच्छा मृत्यु देने के लिए कोर्ट में आवेदन किया था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने इच्छा मृत्यु की मंजूरी दी। इसके बाद हरीश राणा को इच्छा मृत्यु क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.