इंदौर, मई 21 -- इंदौर में प्रशासन की चेतावनी अनसुनी करते हुए 13 साल की लड़की का विवाह 42 वर्षीय व्यक्ति से कराए जाने के मामले में पुलिस ने दूल्हे, उसके परिजनों और लड़की के दादा-दादी सहित 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बाल विवाह के खिलाफ महिला और बाल विकास विभाग द्वारा गठित उड़नदस्ते के प्रभारी महेंद्र पाठक ने बताया कि लड़की के पिता की मौत के बाद उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली थी और लड़की अपने भाई-बहनों के साथ दादा-दादी के पास रह रही थी।एक शर्त पूरी करने के लिए हुई शादी इस मामले की जानकारी देते हुए महेंद्र पाठक ने बताया कि लड़की के दादा ने अपने पोते की शादी के बदले 26 अप्रैल को अपनी 13 वर्षीय पोती का विवाह 42 साल के व्यक्ति से करा दिया। उन्होंने कहा कि दूल्हे के पिता ने लड़की के दादा के सामने शर्त रखी थी कि वह अपनी बेटी का विवाह उसक...