13 साल की थी तो रेप हुआ, दुष्कर्मी को मिल गई उम्रकैद; पढ़ने-खेलने की उम्र में बेटी पाल रही 'गुड़िया'
प्रमुख संवाददाता, जून 3 -- UP News : उसका नाम कुछ भी हो, उम्र के लिहाज से वह 'गुड़िया' है। एक मासूम बच्ची। महज 13 साल की थी, जब पड़ोसी ने उसके साथ दरिंदगी की। पढ़ने-खेलने की उम्र में वह एक बच्ची की मां बन गई। अब वह 16 साल की है और अपनी करीब डेढ़ साल की बेटी को भी संभाल रही है। बिस्किट और रुपये का लालच देकर पड़ोसी ने छह माह तक उसके साथ दरिंदगी की थी। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट पवन कुमार राय ने दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाकर दो लाख का अर्थदंड भी लगाया है। कोर्ट ने 'गुड़िया', उसकी बेटी को जुर्माने की पूरी धनराशि देने और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को नाबालिग मां और बेटी के पुनर्वास के निर्देश दिए हैं। कानपुर के बाबूपुरवा थाने में वादिनी ने 17 अक्तूबर 2023 को केस दर्ज कराया था। उनकी छोटी बहन की मौत के बाद वही उसकी बेटी का लालन-पालन कर रही थी। व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.