रुद्रपुर, जुलाई 3 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर में 13 वर्षीय किशोरी के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने 15 वर्षीय किशोर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे संरक्षण में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शहर निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ती है। आरोप है कि स्कूल जाने के दौरान उसकी मुलाकात ट्रांजिट कैंप थानाक्षेत्र निवासी 15 वर्षीय एक किशोर से हुई। फिर दोनों में दोस्ती हो गई। महिला का आरोप है कि किशोर ने बेटी को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। कई दिनों से उनकी बेटी की तबीयत खराब चल रही थी और तीन दिन पहले बेटी के पेट में अचानक दर्द के बाद किच्छा रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें अल्ट्रा...