बागपत, मार्च 6 -- बागपत। चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने शुक्रवार को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित गुफा बाबा मंदिर पर बाल विवाह रूकवाया है। 22 साल का युवक 13 साल की किशोरी से विवाह करने के लिए पहुंचा था। टीम ने अभिभावकों को सख्त हिदायत दी। चाइल्ड हेल्पलाइन परियोजना की जिला समन्वयक वंदना गुप्ता ने बताया कि सूचना मिली की गुफा बाबा मंदिर में नाबालिग किशोरी का विवाह कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही वे टीम के साथ मंदिर में पहुंच गई। युवक द्वारा किशोरी के गले में माला डालकर विवाह करने की तैयारी की जा रही थी, तभी टीम ने विवाह रूकवा दिया। युवक की उम्र 22 वर्ष और किशोरी की उम्र 13 वर्ष थी। दोनों के परिवार बड़ौत में रहते है। युवक को सख्त चेतावनी दी गई। वहीं किशोरी को सीडब्ल्यूसी में पेश करने के बाद को माता-पिता सौंप दिया। हिदायत दी गई कि जब तक किशोरी 18...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.