नई दिल्ली, मार्च 16 -- हरीश राणा के जीवन रक्षक उपकरणों की दिल्ली एम्स में रविवार को डॉक्टरों द्वारा साफ-सफाई की गई। सोमवार को एम्स प्रशासन द्वारा गठित डाक्टरों की कमेटी की बैठक होगी। इसमें कमेटी हरीश की इच्छामृत्यु के लिए उनकी जीवन रक्षक प्रणाली को हटाने पर चर्चा कर फैसला करेगी। हालांकि, दिन में हरीश के गले और पेट में डाली गई ट्यूब हटाने जाने की चर्चा होती रही, लेकिन एम्स ने इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। एम्स की कार्यकारी प्रवक्ता अस्मिता पाटिल ने कहा कि एम्स सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रहा है। उल्लेखनीय है कि हरीश रणा 13 वर्ष पहले गंभीर चोट लगने के कारण कोमा में चले गए थे। पहले हरीश के गले में ट्रेकियोस्टोमी कर एक ट्यूब टाली गई थी। इसके अलावा उनके पेट में भी एक ट्यूब डाली गई थी, जिसके सहारे पोषण दिया जा रहा था। साथ ही क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.