मथुरा, अप्रैल 13 -- केशी घाट के सामने यमुना में हुए मोटरबोट हादसे के बाद रविवार को पुलिस व गोताखोर टीमों ने दो शव और बरामद किये हैं। इनका पोस्टमार्टम कराकर एम्बुलेंस की मदद से शव लुधियाना भिजवा दिये गये। अब तक पुलिस प्रशासन द्वारा गोताखोर एक्सपर्ट टीम के द्वारा 13 शवों को तलाश कर परिजनों को सौंप दिया गया है। अभी भी तीन लोगों की तलाश में एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीमें जुटी हुई हैं, जो सोमवार को स्टीमरों में करीब 20 किमी तक तलाश करेंगी। बताते चलें कि शुक्रवार शाम करीब तीन बजे वृंदावन केशीघाट के सामने यमुना में मोटरबोट हादसे में शनिवार तक 11 श्रद्धालुओं के शवों को एनडीआरएफ-एसडीआरएफ, पीएसी गोताखोर टीमों की मदद से निकलवा जा चुका था। रविवार सुबह से ही केशी घाट से लेकर गोकुल बैराज तक करीब 20 किमी तक यमुना को सात सैक्टर में बांट कर एनडीआरएफ-एसडीआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.