सीतापुर, जून 22 -- 13 वीं फाइल अनियंत्रित ऑटो पलटा, बुजुर्ग की मौतलहरपुर, संवाददाता। लहरपुर में हरगांव मार्ग पर सोमवार शाम एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।नौव्वनपुरवा मजरा निबौरी सीताराम (70) सोमवार शाम को ऑटो से घर लौट रहे थे। वह लहरपुर-हरगांव मार्ग पर मुद्रासन गांव के पास पहुंचे ही थे तभी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा देख अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों को जुटता देख ऑटो चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायल को सीएचसी लहरपुर भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने सीताराम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ऑटो को कब्जे में ले लिया है। सीताराम का शव देख परिवार वालों का रो- रो कर बुरा हाल हो गया। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि ऑटो को कब्जे मे...