जमशेदपुर, अप्रैल 1 -- जमशेदपुर वरीय संवाददाता। न्यू कालीमाटी रोड गाढ़ाबासा स्थित बीआर सेवा सदन चैरिटेबल मेडिकल ट्रस्ट की ओर से डॉ. आरपी ठाकुर की नौवीं पुण्यतिथि पर मनीफीट स्थित एन एडवांस स्किन हॉस्पिटल में मंगलवार को नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में 13 चिकित्सकों ने 600 से अधिक मरीजों की जांच कर उचित परामर्श एवं नि:शुल्क दवाइयां दी। डॉ. राजीव ठाकुर (त्वचा विशेषज्ञ) ने कहा कि उनके पिता डॉ. आरपी ठाकुर का जीवन सेवा और समर्पण का प्रतीक रहा है। उनके आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए इस शिविर का आयोजन करते हैं। शिविर के दौरान जीवन रक्षक सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रीसससाइटेशन) प्रशिक्षण का भी आयोजन हुआ, जो डॉ. पल्लवी गौतम ठाकुर ने उपस्थित लोगों को दिया।शिविर में इन चिकित्सकों का रहा योगदानआईएमए अध्यक्ष डॉ. जीसी मांझी, ईएनटी सर्जन डॉ....
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.