फतेहपुर, जून 18 -- फतेहपुर, संवाददाता। यूपी बोर्ड से जुड़े दोआबा के 13 वित्तविहीन स्कूलों की मान्यता समाप्त कर दी गई है। विभाग के अनुसार इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम-1921 के विनियमों के तहत हाईस्कूल अथवा इंटरमीडिएट स्तर के ऐसे विद्यालय जिसके लगातार दो वर्ष तक कोई छात्र परीक्षा में सम्मिलित नहीं होते अथवा कक्षाएं संचालित नहीं होती हैं तो विद्यालय की मान्यता स्वत: समाप्त हो जाती है। बोर्ड सचिव ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया है कि अपने जिले के स्वत: मान्यता समाप्त विद्यालयों के शैक्षिक अभिलेख किसी राजकीय या सहायता प्राप्त विद्यालय में संरक्षित कराना सुनिश्चित करें। जिले के श्याम पब्लिक स्कूल देवीगंज, सुनैना देवी जीवन सिंह इंटर कालेज धाता, गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल बिंदकी, एसएमपी बालिका कालेज खजुहा, राजाराम सिंह विद्यालय, जीडी हायर स...