13 वार्डों के 36 मोहल्लों में सड़क व नाला बनाने की तैयारी
मुजफ्फरपुर, मई 14 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। निगम क्षेत्र के 13 वार्डों के 36 गली-मोहल्लों में सड़क और नाला बनाने की तैयारी है। इनमें 34 जगहों पर सड़क के साथ नाला भी बनेगा। इसको लेकर जिला योजना अधिकारी ने संबंधित परियोजनाओं के कार्यान्वयन के लिए नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह से एनओसी मांगा है।
परियोजनाओं की संख्या वार्ड संख्या 48 में सबसे अधिक सड़क और नाला से जुड़ी 10 और वार्ड 47 में छह परियोजनाओं पर काम होना है। इसके अलावा वार्ड 8, 14, 15, 16, 18, 32, 34, 36, 45, 46 व 49 से जुड़ी परियोजनाएं भी शामिल हैं। नगर आयुक्त को भेजे पत्र जिला योजना अधिकारी ने कहा है कि नगर विधायक रंजन कुमार की अनुशंसा के आलोक में योजनाओं का कार्यान्वयन होना है। एनओसी मिलने के बाद ही प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की जा सकेगी। इसपर निगम की विकास शाखा और संबंधित एई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.