13 वर्ष बाद महाराष्ट्र में मिला जामा का लापता युवक
दुमका, जुलाई 26 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा थाना क्षेत्र के आसनजोर पंचायत अंतर्गत हेठरेंगनी गांव निवासी अनिल मरिक (31), पिता- जितनारायण मरिक करीब 13 वर्ष बाद महाराष्ट्र के मुंबई में जीवित मिला है। अनिल वर्ष 2013 में लगभग 18 वर्ष की उम्र में घर से भटककर निकल गया था। मानसिक रूप से कमजोर (मंदबुद्धि) होने के कारण वह भटकते-भटकते महाराष्ट्र पहुंच गया। इसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। जानकारी के अनुसार कुछ महीने पहले मुंबई के रामा गणेश चैरिटेबल ट्रस्ट अपना घर आश्रम वसई की टीम ने अनिल को रेस्क्यू कर आश्रम में रखा। वहां उसका इलाज कराया गया। इलाज के दौरान जब उसकी याददाश्त कुछ बेहतर हुई तो उसने अपना नाम और गांव का पता बताया। इसके बाद पता चला कि वह झारखंड के दुमका जिले के जामा प्रखंड स्थित हेठरेंगनी गांव का निवासी है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.